बारामुला। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत बारामुला पुलिस ने दिसंबर 2025 से गिरफ्तारी से बच रहे एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी एक कमर्शियल मात्रा के एनडीपीएस मामले में वांछित था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंजूर अहमद बंडे निवासी नमबला उड़ी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ पुलिस स्टेशन बारामुला में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसके आवास की तलाशी के लिए सर्च वारंट हासिल किया गया।
इसके बाद मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाह की मौजूदगी में नमबला उरी स्थित उसके घर की कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कमरे में रखे एक लॉकर से 14.5 ग्राम हेरोइन बरामद की गई जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।