फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: नूरबाग इलाके में शव मिलने के बाद जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पालपोरा नूरबाग इलाके की आरिबल पोम्पोश कॉलोनी में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक इलाके के लोगों ने शव देखा और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के लिए शव को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान करने और मौत की वजह का पता लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें