फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: निपोरा-वेसू में अपने ही ट्रक तले कुचलकर चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क किनारे खराब हुए वाहन की मरम्मत कर रहा था उधमपुर का साकिब, ट्रक पीछे चले जाने से कुचला गया सिर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को एक हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वह सड़क किनारे अपना वाहन खड़ा कर उसकी मरम्मत कर रहा था। तभी अचानक ट्रक पीछे चल चल दिया और इससे उसका सिर कुचला गया। मृतक उधमपुर का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक ट्रक नेशनल हाईवे पर निपोरा-वेसू स्ट्रेच के पास खड़ा था। चालक उसके नीचे घुसकर उसकी मरम्मत कर रहा था। तभी ट्रक पीछे की ओर चला गया। ट्रक ने ड्राइवर को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान साकिब मोहम्मद निवासी उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें