बडगाम में पुलिस ने जब्त किया मकान। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने नशा तस्करी के एक मामले में रविवार को हुमहामा इलाके में लगभग 50 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की। यह संपत्ति नशा तस्करी के आरोपी इरफान अहमद डार निवासी हुमहामा का दो मंजिला घर है। यह अटैचमेंट एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2020 में दर्ज एफआईआर के संदर्भ में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई बडगाम पुलिस का नशा तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। बडगाम पुलिस जनता से अपील करती है कि वे सहयोग करे और नशा तस्करी से संबंधित जानकारी शेयर करे ताकि नशे को खत्म किया जा सके। ब्यूरो