फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: ऋतिक रोशन की टीम बेंगलुरू स्ट्राइकर्स के लिए खेलेंगे टंगमर्ग के शाहिद मीर

Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर
विज्ञापन
टंगमर्ग के क्रिकेट ​खिलाड़ी शाहिद मीर। संवाद
विज्ञापन
- मुंबई में आईएसपीएल के लिए लगी बोली में तीन लाख रुपये में चुना
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर के तीन उभरते खिलाड़ी 9 जनवरी से शुरू होने वाले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के लिए चुने गए हैं। तीनों को तीन-तीन लाख रुपये में बेंगलुरू, दिल्ली और गुजरात की टीमों के लिए खरीदा गया है। टंगमर्ग के शाहिद मीर को ऋतिक रोशन की टीम बेंगलुरु स्ट्राइकर्स के लिए चुना गया है। इससे पहले आसिफ को सलमान खान के स्वामित्व वाली दिल्ली और माजिद को अजय देवगन की अहमदाबाद की टीम के लिए चुना गया था।
टंगमर्ग के युवा ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद मीर को इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग में बेंगलुरू स्ट्राइकर्स की ओर से तीन लाख रुपये में साइन किया गया है। उनके चयन को उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन और खेल के प्रति समर्पण का इनाम माना जा रहा है। यह खबर फैलते ही वाहिगुंड टंगमर्ग और बारामुला के कई इलाकों में जश्न का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शाहिद की इस उपलब्धि पर गर्व जताया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों और समर्थकों ने कहा कि टंगमर्ग की गलियों में क्रिकेट खेलने से लेकर एक प्रोफेशनल आईएसपीएल फ्रेंचाइजी में शामिल होने तक के उनके सफर ने इस क्षेत्र को पहचान दिलाई है। अधिकारियों और खेल प्रेमियों ने भी उन्हें बधाई दी।
इससे पहले काजीगुंड इलाके के नुस्सू बदरगुंड निवासी के मोहम्मद अयूब मुगल के ऑलराउंडर बेटे आसिफ मुगल दिल्ली सुपरस्ट्राइकर्स ने तीन लाख रुपये में खरीदा था। काजीगुंड के ही पंजथ निवासी मोहम्मद यूसुफ शेख के ऑलराउंडर बेटे माजिद यूसुफ शेख को अहमदाबाद लायंस ने तीन लाख में चुना था। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के लिए लंबी चयन प्रक्रिया के बाद यह खिलाड़ी बोली के लिए चुने गए थे।

सूरत के लाबभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में होंगे मैच
मुबंई में आयोजित बिडिंग सेरेमनी में देशभर के 101 शहरों के 408 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हर टीम के पास खिलाड़ी खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का बजट था। कश्मीर के तीनों खिलाड़ी तीन-तीन लाख रुपये में खरीदे गए हैं। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के सभी मैच सूरत के लाबभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में 9 जनवरी से 6 फरवरी तक होंगे। इस लीग में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के मालिक बॉलीवुड स्टार हैं। सलमान खान की टीम नई दिल्ली, अजय देवगन की टीम अहमदाबाद, अमिताभ बच्चन की टीम माझी मुंबई, अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर, दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या की टीम चेन्नई सिंघम्स, रितिक रोशन की टीम बेंगलुरू स्ट्राइकर्स, सैफ अली खान और करीना कपूर की टीम टाइगर्स ऑफ कोलकाता और राम चरण की टीम फाल्कन राइजर्स हैदराबाद है।
विज्ञापन


आईएसपीएल में अक्षय कुमार की टीम है श्रीनगर के वीर
अक्षय कुमार की टीम श्रीनगर के वीर के सभी खिलाड़ी फाइनल हो चुके हैं। शाहरुख खान और मंगेश वैती इस तीसरे सीजन में टीम के साथ जुड़े हैं। इनके अलावा देशभर के प्रतिभावान खिलाड़ी मोहम्मद रजी, अरविन्द कुमार, अमोल निलुगडे, धनंजय भिंटाडे, सहिश म्हात्रे, मिनाद मांजरेकर, आदित्य विक्रम, दिलीप बिंजवा, राजू मुखिया, देवेन्द्र काले, प्रज्योत अम्भिरे, हर्ष अडसुल, मैकमिलन गोविंद, हर्ष भोईर, आर्यन नाइक और रुद्र पाटिल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें