फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जोजिला पास में हल्की बर्फबारी, घाटी में पारा और गिरा

विज्ञापन
गांदरबल क्षेत्र के जोजिला पास में हुई बर्फबारी। फिरदौस अहमद - फोटो : 1
विज्ञापन
- कश्मीर के सभी जिलों में जीरो से नीचे चल रहा है न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर में रात का पारा लगातार शून्य से नीचे चल रहा है, वहीं सोमवार को जोजिला पास में हल्की बर्फबारी हुई है। इससे घाटी के अन्य इलाकों में ठिठुरन और बढ़ गई है। घाटी में सबसे कम तापमान शोपियां में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी इलाकों में और बर्फबारी हो सकती है। तापमान में अभी ओर कमी आएगी। कुछ क्षेत्रों में बादल रहेंगे।
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार को कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर में माइनस 2.4 डिग्री, श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.2 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 1.2 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.4 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.2 डिग्री, कोकेरनाग में 0.1 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 2.5 डिग्री, पांपोर में माइनस 2.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 1.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.1 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 1.4 डिग्री, बारामुला में माइनस 3.1 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 2.2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 3.1 डिग्री, शोपियां में माइनस 4.2 डिग्री, कुलगाम में माइनस 0.8 डिग्री, गांदरबल में माइनस 2.3 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 7.9 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 9.0 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री, बटोत में 5.8 डिग्री, कटड़ा में 9.6 डिग्री, भद्रवाह में 2.6 डिग्री, कठुआ में 7.8 डिग्री, उधमपुर में 2.0 डिग्री, रामबन में 5.6 डिग्री, सांबा में 2.7 डिग्री, राजौरी में 1.8 डिग्री, किश्तवाड़ में 5.0 डिग्री, रियासी में 6.5 डिग्री, डोडा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख संभाग में न्यूनतम तापमान लेह में माइनस 6.2 डिग्री, कारगिल में माइनस 5.0 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गांदरबल क्षेत्र के जोजिला पास में हुई बर्फबारी। फिरदौस अहमद- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें