राष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश ने दर्ज कराई शानदार मौजूदगी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर ने राष्ट्रीय खेल मंच पर खास पहचान बनाई है जिसमें कम से कम 87 एथलीटों ने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स का नवीनतम चक्र में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। इसकी जानकारी युवा मामले और खेल मंत्रालय ने लोकसभा को दी।
मंत्रालय के अनुसार जम्मू-कश्मीर के एथलीटों ने खेलो इंडिया के बड़े प्लेटफॉर्म्स में हिस्सा लिया जिसमें खेलो इंडिया विंटर गेम्स (केआईडब्ल्यूजी) 2025 भी शामिल है। इसमें जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश ने 87 एथलीटों के साथ सबसे ज्यादा भागीदारी दर्ज की। इसके बाद खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईआईजी) 2023 में 54 प्रतिभागियों, केआईआईजी 2025 में 53 प्रतिभागियों और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआइयूजी) 2023 में 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
मंत्रालय ने कहा कि नेशनल चैंपियनशिप और बड़ी प्रतियोगिताएं संबंधित नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन सहायता योजना और खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिए उनका समर्थन करती है।