फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कश्मीर के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू, कक्षाओं में लौटे छात्र

विज्ञापन
श्रीनगर में स्कूल जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
-छात्रों को नवंबर के पहले सप्ताह में मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी भर के शैक्षणिक संस्थानों में लोअर प्राइमरी से 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 सोमवार से शुरू हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों की ओर से वार्षिक मूल्यांकन पूरा करने और अकादमिक कैलेंडर के अनुसार परिणाम घोषित करने के बाद नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ है।
नवंबर के पहले सप्ताह से स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू होने, पाठ्यपुस्तकों का वितरण किए जाने और नया पाठ्यक्रम तैयार किए जाने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट किया था कि विभिन्न शैक्षणिक जोनों में छात्रों को नवंबर के पहले सप्ताह में मुफ्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे पहले, पूर्व शिक्षा मंत्री सकीना इटू ने अधिकारियों को पाठ्यपुस्तकों की तैयारी, पाठ्यक्रम और अन्य आवश्यकताओं को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा, फीस पर स्पष्टता, स्कूलों में पाठ्यपुस्तकों की उपलब्धता और कश्मीर के सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए हितधारकों की एक बैठक भी आयोजित की गई थी।
गौरतलब है कि समाप्त हुए शैक्षणिक वर्ष के दौरान कई व्यवधान देखने को मिले थे जिसके कारण सरकार को घाटी भर में स्कूल बंद करने पड़े थे। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद हुए प्रदर्शनों और सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते स्कूलों और कॉलेजों को 7 मार्च 2026 तक बंद रखना पड़ा था।
विज्ञापन

इसके अलावा, घाटी के कुछ हिस्सों में आई हल्की बाढ़ के कारण भी सामान्य कक्षाओं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर असर पड़ा था जिससे सरकार को अस्थायी रूप से शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश देने पड़े थे। हालांकि, इन संक्षिप्त व्यवधानों के बाद अब घाटी के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें