बांदीपोरा में पकड़े वाहन। स्रोत पुलिस
बांदीपोरा। नौगाम चौकी की पुलिस ने उपमंडल सुंबल में मिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल होने पर पांच ट्रैक्टर जब्त किए। सोमवार को यह कार्रवाई की गई जिसके बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचित किया गया। पांच जब्त ट्रैक्टरों के खिलाफ ऑनलाइन चालान जारी किए। प्रत्येक पर 11,402 रुपये का चालान, कुल चालान राशि 57,010 रुपये है। बांदीपोरा पुलिस ने जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लोगों से इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने का आग्रह किया। संवाद