फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बारामुला की एनसीसी कैडेट को मिला रक्षा मंत्री पदक

विज्ञापन
दिल्ली में अर्पुन दीप कौर को मिला अवार्ड। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
श्रीनगर। नई दिल्ली में चल रहे गणतंत्र दिवस शिविर 2026 के दौरान 3 जम्मू-कश्मीर बटालियन एनसीसी, बारामुला की सीनियर अंडर ऑफिसर अर्पुन दीप कौर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री पदक से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें उत्तर कश्मीर के सीमावर्ती गांवों के विस्थापित लोगों के लिए बारामुला जिले में राहत गतिविधियों के समन्वय और निष्पादन में दिखाए गए उत्कृष्ट कर्तव्य, सेवा और अनुशासन के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन


ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अर्पुन दीप कौर ने विस्थापित आबादी को समय पर सहायता और राहत प्रदान की जिसमें करुणा और गरिमा के साथ सेवा की गई। उनके निस्वार्थ नेतृत्व ने अनुशासन, टीमवर्क, मानवीय सेवा और राष्ट्र प्रथम के मूल्यों को मिसाल पेश की। उनकी धैर्य, निष्ठा, ईमानदारी और नेक कार्यों के प्रति समर्पण ने एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया है कि वे खुद और राष्ट्र के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें