श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के मुख्य प्रवक्ता और जदीबल से विधायक तनवीर सादिक ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी का राजनीतिक एजेंडा पिछले 70 से 80 वर्षों से अपरिवर्तित रहा है।
विज्ञापन
कठिन से कठिन परिस्थितियों के बावजूद पार्टी अपनी मूल विचारधारा पर मजबूती से कायम रही है। श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दोहराया कि नेकां ने कभी भी सिद्धांतों और राजनीतिक रुख से समझौता नहीं किया।
सादिक ने कहा कि 1936 में स्थापित नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उन अत्यंत चुनौतीपूर्ण दौर में भी अपनी राजनीतिक स्थिति से कोई समझौता नहीं किया, जब पार्टी के कार्यकर्ताओं, मंत्रियों और विधायकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। ब्यूरो