श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को वरिष्ठ पार्टी नेता एवं राज्यसभा सांसद चौधरी मोहम्मद रमजान को पार्टी का अतिरिक्त महासचिव नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि वे पार्टी की संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करेंगे तथा राजनीतिक एवं जनसंपर्क में प्रभावी योगदान देंगे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत किया है तथा चौधरी मोहम्मद रमजान को बधाई देते हुए उनकी अतिरिक्त भूमिका में सफलता की कामना की है। संवाद