बांदीपोरा। जिला रोजगार और परामर्श केंद्र बांदीपोरा जम्मू और कश्मीर रोजगार निदेशालय के तहत महिला उद्यमिता और स्व-सहायता समूह को बढ़ावा देने के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज सुंबल में महिला उद्यमिता और स्व-सहायता समूह मेला का आयोजन किया। इस आयोजन में जिले भर की महिला उद्यमियों और स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों, हस्तशिल्प, हथकरघा वस्तुएं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल लगाए। इस मौके पर सोनावारी निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अधिवक्ता हिलाल अकबर लोन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं मेले में महिला उद्यमियों, एसएचजी सदस्यों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संवाद