फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर किया जा रहा : परदेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा विधायक अहसान परदेसी ने शुक्रवार को लाल चौक विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को समीक्षा बैठक की। इस दौरान उनहोंने कहा कि बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया गया। बुनियादी ढांचे के विस्तार, नागरिक सुविधाओं के उन्नयन तथा आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। परदेसी ने पदाधिकारियों को बताया कि अपने विधानसभा क्षेत्र विकास निधि (सीडीएफ) के माध्यम से 4 करोड़ रुपये के विकास परियोजनाएं शुरू की गई हैं। कैपेक्स बजट के तहत अतिरिक्त 21 करोड़ रुपये प्राप्त किए गए हैं। इन धनराशियों से प्राथमिकता वाले कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा और कल्याण वितरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए परदेसी ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से राशन की समयबद्ध वितरण की निगरानी कर रहे हैं ताकि लाभार्थी बिना किसी देरी के आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखा जा रहा है जिससे पारदर्शिता, दक्षता और सार्वजनिक वितरण सेवाओं की निरंतरता सुनिश्चित हो। इस अवसर पर प्रांतीय महिला विंग की अध्यक्ष सबिया कादरी ने भी संबोधित किया और समावेशी शासन, विकास प्रक्रियाओं में महिलाओं की भागीदारी तथा नागरिक शिकायतों के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर निरंतर जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

विकास संबंधी मुद्दों के अलावा संगठनात्मक और पार्टी से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। नेतृत्व ने बूथ स्तर की संरचनाओं को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाने, समन्वय तंत्र को बेहतर बनाने तथा पार्टी के जमीनी नेटवर्क को सुदृढ़ करने की रणनीतियों की समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें