फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीएसईके ने बारामुला और कुपवाड़ा का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। स्कूल शिक्षा निदेशक कश्मीर नसीर अहमद वानी ने वीरवार को बारामुला और कुपवाड़ा जिलों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने छात्रों-शिक्षकों से सीधा संवाद किया तथा बुनियादी ढांचे और परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान निदेशक ने विभिन्न स्कूलों में कक्षा शिक्षण को प्रत्यक्ष रूप से देखा और व्याख्यान के दौरान छात्रों तथा संबंधित शिक्षक से सक्रिय रूप से बातचीत की।
विज्ञापन


शिक्षकों और छात्रों से संवाद करते हुए निदेशक ने दोहराया कि विभाग का पूरा ध्यान छात्रों पर केंद्रित है। उन्होंने निचली कक्षाओं में आधारभूत शिक्षा (फाउंडेशनल लर्निंग) पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। दौरे के अगले चरण में निदेशक ने चल रही परीक्षाओं के केंद्रों का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें