फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के सांविधानिक आदर्शों, संघीय ढांचे और धर्मनिरपेक्ष चेहरे की रक्षा जरूरी : डॉ. फारूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। संविधान दिवस के अवसर पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और भारतीय संविधान के निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. फारूक ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लचीला, लोकतांत्रिक और जीवंत दस्तावेज है जिसमें देश की अपार विविधता, सांस्कृतिक समृद्धि और बहुलतावादी भावना समाहित है। उन्होंने कहा कि संविधान ने न केवल भारत के लोकतांत्रिक सफर को दिशा दी है, बल्कि सभी क्षेत्रों, धर्मों और समुदायों की आवाज को सुना और उनकी रक्षा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें