फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में 5.5 किलो चरस बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने नौहट्टा और रैनावाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय एक नारकोटिक्स मॉड्यूल का वीरवार को भंडाफोड़ किया। 5.5 किलो चरस बरामद करते हुए पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 16 नवंबर को शाम करीब 5:30 बजे थाना नौहट्टा की पुलिस ने मल्खा चौक पर नाका लगा रखा था। जांच के दौरान तुजगरी मोहल्ला की ओर से आने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हैदर जावेद निवासी काठी दरवाजा रैनावाड़ी के रूप में हुई। उसके बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने 3.40 किलो चरस का पाउडर और 12 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान 20 नवंबर को आरोपी के खुलासे पर पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी अल्ताफ शेख निवासी शेख मोहल्ला नौहट्टा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 722 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। जानकारी के आधार पर 26 नवंबर को तीसरे आरोपी शकील अहमद शेख उर्फ शाका निवासी काठी दरवाजा रैनावाड़ी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1.4 किलो चरस पाउडर बरामद किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें