फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : कुपवाड़ा के करनाह में नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार और नशे का सामान सहित तीन गिरफ्तार

Sun, 16 Jun 2024 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

इस मॉड्यूल में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
file pic... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिला कुपवाड़ा के करनाह में सुरक्षाबलों ने नारको टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मॉड्यूल में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ, हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को एक विशिष्ट इनपुट मिला, जिससे पता चला कि एक नशा तस्कर हेरोइन के लिए खरीदार ढूंढने की कोशिश कर रहा था। इसके आधार पर करनाह में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान शफीक अहमद शेख निवासी करनाह और तारिक अहमद मलिक निवासी बागबल्ला के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपियों से कड़ी पूछताछ और जांच के बाद साधपुरा निवासी परवेज अहमद पठान के पास तीन पिस्टल की मौजूदगी का खुलासा हुआ। तत्काल पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर परवेज को काबू कर लिया। उसके कब्जे से तीन पिस्तौल, 76 राउंड, छह पिस्टल मैगजीन और पांच किलो का विस्फोटक बरामद किया गया।

पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी, कुछ और भी की गिरफ्तारी संभव
पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ करनाह पुलिस थाने में मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, मामले में कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी संभव है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से नशे के खिलाफ अपनाई गई जीरो टॉलरेंस की नीति के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें