फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: उपायुक्त और जीएमसी प्रिंसिपल ने किया 10 एमवीए रिसीविंग स्टेशन का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू एवं सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की प्रिंसिपल प्रो. इफ्फत हसन शाह ने सोमवार को जीएमसी के तहत सम्बद्ध अस्पतालों के लिए 10 एमवीए रिसीविंग स्टेशन के कमीशनिंग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी और प्रिंसिपल ने संबंधित अधिकारियों और इंजीनियरों की समय पर रिसीविंग स्टेशन के कमीशनिंग करने के लिए प्रशंसा की, जिससे एसएमएचएस अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, डेंटल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज जो जीएमसी श्रीनगर के तहत आते हैं उनमें निरंतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति बढ़ेगी जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और परिचालन क्षमता में सुधार होगा। वहीं नई 10 एमवीए सुविधा से एसएमएचएस अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल शिरीन बाग, जीएमसी श्रीनगर के तहत डेंटल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज को निरंतर बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण वृद्धि होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें