फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहुल्ला के इस्तीफे से हल नहीं होंगी राजनीतिक शिकायतें : मुंतजिर मेहदी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के नेशनल कॉन्फ्रेंस और लोकसभा से इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के बडगाम से विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने मंगलवार को कहा कि इस कदम से जनता को कोई राहत नहीं मिलने वाली है और न ही इससे जम्मू-कश्मीर की पुरानी राजनीतिक शिकायतें दूर होंगी।
विज्ञापन

मुंतजिर ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक अधिकारों, बेरोजगारी और आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों का समाधान सिर्फ इस्तीफों या नए सियासी घटनाक्रमों से संभव नहीं है। आरक्षण विवाद को एक ज्वालामुखी बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे जटिल मुद्दे रातों-रात हल नहीं हो सकते। 1947 से जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक इतिहास का हवाला देते हुए पीडीपी विधायक ने आरोप लगाया कि दिल्ली और श्रीनगर के बीच हुए समझौतों से लेकर 1987 के विवादास्पद विधानसभा चुनाव और 5 अगस्त 2019 को धारा 370 हटाए जाने तक, हर घटनाक्रम ने क्षेत्र में अलगाव और अनिश्चितता को बढ़ाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें