फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: माइसूमा में ड्रेनेज और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर ने किया माइसूमा बाजार का दौरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर फजलुल हसीब ने रविवार को मैसूमा के व्यस्त कामर्शियल हब का दौरा किया। उन्होंने व्यापारियों के संगठन के सदस्यों से बातचीत कर नागरिक समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने माइसूमा में ड्रेनेज और बेहतर स्ट्रीट लाइटिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व व्यापारियों ने कमिश्नर को इलाके में ड्रेनेज (जल निकासी) और स्ट्रीट लाइटिंग की कमी से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। इन चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए कि वे एक गहरे ड्रेनेज सिस्टम का विकास और उचित रखरखाव करें ताकि जलभराव को रोका जा सके। खराब मौसम में भी बारिश के पानी का बहाव सुचारु रूप से हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग को यह भी निर्देश दिया कि वे इलाके में हाई-वोल्टेज वाली स्ट्रीट लाइटें लगाएं ताकि दृश्यता बेहतर हो। लोगों की सुरक्षा बढ़े और शाम के समय पैदल चलने वालों व यात्रियों की आवाजाही आसान हो सके। कमिश्नर के साथ श्रीनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (ड्रेनेज), कार्यकारी इंजीनियर (इलेक्ट्रिक), और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

फजलुल हसीब ने कहा कि लोगों की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों पर असर डालने वाली समस्याओं का समाधान, आपसी तालमेल और समय-सीमा के भीतर की गई कार्रवाई के जरिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें