श्रीनगर में सज्जाद लोन ने की बैठक। स्रोत आयोजक
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जाद गनी लोन ने रविवार को हंदवाड़ा में मंजगाम ब्लॉक, तारथपोरा ए, तारथपोरा बी और विलगाम बी निर्वाचन क्षेत्र में रविवार को परामर्श बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोगों के दैनिक जीवन की परेशानियों पर चर्चा की।
बैठक में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय प्रतिनिधि और लोग शामिल हुए। इसमें चार ब्लॉकों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ जिसमें प्रतिभागियों ने सार्वजनिक शिकायतों, सेवा वितरण में अंतराल और विकास की गति को उजागर किया। लोन ने कहा कि हर वास्तविक मुद्दे को उचित स्तर पर उठाया जाएगा और समाधान होने तक उसका फॉलोअप किया जाएगा। उन्होंने कहा हंदवाड़ा के लोगों को उनके प्रतिनिधियों से समय पर कार्रवाई और ईमानदार जवाबदेही से कम का अधिकार नहीं है। संवाद