अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर विधानसभा के सदस्य आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करने और शोक मनाने वालों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की।
बडगाम के विधायक केंद्र शासित प्रदेश में पूरी स्थिति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लत्की ओर से द्वारा बुलाई गई एक बैठक के दौरान बोल रहे थे। आगा मुंतजिर जम्मू कश्मीर अंजुमन-ए-शरी शियान का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में आयोजित किए जा रहे सामूहिक कार्यक्रमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की। उन्होंने जोर देकर कहा कि मातमी जुलूस और सभाएं धार्मिक प्रकृति की थीं और इसे प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाए।