श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मौलवी मोहम्मद उमर फारूक ने शुक्रवार को ईद-उल-फितर की सभी को मुबारकबाद दी। अपने संदेश में उन्होंने दुआ की कि अल्लाह ताला रमजान के मुबारक महीने में रखे गए हमारे रोजों, नमाजों और इबादत के सभी कामों को कबूल फरमाए।
मीरवाइज ने कहा कि जहां ईद खुशी और शुक्रगुजारी का दिन है वहीं हमारी खुशी अधूरी रहती है क्योंकि दुनिया के कुछ हिस्सों में युद्ध चल रहा है। उन्होंने जेलों में बंद कश्मीरी कैदियों को भी याद किया और उनकी सलामती व जल्द रिहाई के लिए दुआ की। लोगों से सादगी से ईद मनाने की अपील करते हुए मीरवाइज ने उनसे कहा कि वे अपनी खुशियों में गरीबों और जरूरतमंदों को याद रखें और पूरी उम्माह को अपनी दुआओं में शामिल करें। उन्होंने दुआ की कि अल्लाह उन सभी लोगों को अमन, राहत और इंसाफ अता फरमाए जो मुश्किल में हैं। ब्यूरो