श्रीनगर। जल शक्ति व वन मंत्री जावेद अहमद राणा ने बुधवार को शोपियां और पुलवामा जिलों का विस्तृत दौरा किया। मंत्री ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। विशेष रूप से उन परियोजनाओं का जो जेजेएम के तहत ग्रामीण पेयजल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हैं।
उनके साथ विधायक जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी, विधायक शबीर अहमद कुल्लय व अन्य माैजूद थे। राणा ने जल आपूर्ति योजना आवनीरा क्रालचेक का निरीक्षण किया। इस परियोजना जिसकी कुल लागत 671.38 लाख रुपये है। ब्यूरो