फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 40 दिन बाद मिला लापता बच्चे का शव, छाया मातम

विज्ञापन
शोक संतप्त परिवार और ग्रामीण लड़के के शव पर रोते हुए।स्रोत: सोशल मीडिया।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। द्रास और सुरू के संगम में डूबने की घटना के बाद लापता हुए नौ वर्षीय जुल्करनैन अली के शव के लगभग 40 दिन बाद मिलने से लद्दाख के हुंडरमान गांव में बुधवार को शोक की लहर दौड़ गई।
20 मार्च को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी। एक बच्चे का शव बरामद हो गया था लेकिन जुल्करनैन का पता नहीं चला जिससे परिवार और ग्रामीण व्यथित रहे। बच्चे का शव गिलगित-बाल्टिस्तान की ओर से बरामद हुआ। कानूनी एवं कूटनीतिक प्रक्रियाओं के बाद लगभग 48 घंटों के समन्वित प्रयासों से टीटवाल-केरन क्रॉसिंग पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के अधिकारियों की ओर से शव सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सेना, लद्दाख पुलिस और जिला प्रशासन के प्रयासों के लिए आभार जताया तथा पाकिस्तानी अधिकारियों की ओर से प्रदान की गई मानवीय सहायता की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें