फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बांदीपोरा के तंगहाट मिडिल स्कूल में स्टाफ की कमी, अभिभावक चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। तंगहाट गांव में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से उनकी काफी समय से चली आ रही परेशानी का समाधान निकालने की गुहार लगाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय मिडिल स्कूल में पढ़ाने वाले स्टाफ की भारी कमी है जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
एक स्थानीय अभिभावक कासिम अहमद ने कहा कि बांदीपोरा के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और क्विल मुकाम के जोनल शिक्षा अधिकारी (जेडईओ) को बार-बार शिकायतें करने के बावजूद स्कूल में कोई अतिरिक्त शिक्षक तैनात नहीं किया गया है। स्कूल में 170 से ज्यादा छात्र हैं लेकिन अभी सिर्फ चार शिक्षक ही ड्यूटी पर हैं और एक शिक्षक छुट्टी पर है। इससे पढ़ाई-लिखाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

एक अन्य निवासी गुलाम हसन ने इसे उन्होंने स्थानीय पहाड़ी समुदाय के साथ भेदभाव करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां अन्य स्कूलों को पर्याप्त स्टाफ और मिड-डे मील मिलता है वहीं तंगहाट मिडिल स्कूल को इन दोनों ही मामलों में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शिक्षकों की इतनी कम संख्या के साथ सही शिक्षा देना संभव नहीं है। स्टाफ तो बस बच्चों की देखरेख ही मुश्किल से कर पाता है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने चेतावनी दी कि अगर इस समस्या को सुलझाने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए गए तो वे बांदीपोरा में उपायुक्त के दफ्तर के बाहर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। लोगों ने उपायुक्त और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपील की है कि वे तुरंत इस मामले में दखल दें और छात्रों के लिए पर्याप्त स्टाफ और बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें