फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महजूर नगर में पटाखों से दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
श्रीनगर के गोकदल में पेड़ में लगी आग को बुझाते कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। शहर के महजूर नगर इलाके में रविवार देर रात एक बंद दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। सोमवार को स्थानीय लोगों ने बताया कि यह आग बच्चों की ओर से चलाए गए पटाखों के कारण लगी। यह हादसा तब हुआ जब देर रात कथित तौर पर दुकान के शटर के नीचे खाली जगह से पटाखे अंदर फेंके गए। दुकान के मालिक अब्दुल कयूम ने बताया कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान का कारोबार करते हैं। दुकान के अंदर काफी सामान रखा हुआ था। इस घटना ने रिहायशी इलाकों में पटाखों के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी के उल्लंघन की ओर ध्यान खींचा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोक लगी होने के बावजूद बच्चों को पटाखे आसानी से मिल रहे हैं।
दुकान के मालिक के मुताबिक आग पर काबू पाने से पहले ही दुकान के अंदर रखे सामान को भारी नुकसान पहुंच चुका था। दुकान मालिक ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग को इसकी जानकारी नहीं दी क्योंकि उन्होंने और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास महजूर नगर में आग लगने की घटना की कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उन्होंने बताया कि रेसीडेंसी रोड से सटी लैम्बर्ट लेन में आग लगने की एक घटना सामने आई है। इसमें चिनार का एक पेड़ चपेट में आ गया था। गौकदल फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें