फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में एलपीजी की कोई कमी नहीं, 15 दिन तक का स्टॉक उपलब्ध : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले-ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की केंद्र सरकार और प्रदेश प्रशासन की ओर से सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास लगातार जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर के मंडलायुक्त अंशुल गर्ग ने सोमवार को कहा कि घाटी में ईंधन या एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि 15 दिन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कई स्तरों पर स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

श्रीनगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गर्ग ने कहा कि पूरे कश्मीर में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सुचारु रूप से चल रही है। लगभग 15 दिनों का स्टॉक हमारे पास है। स्टॉक की स्थिति बदलती रहती है लेकिन फिलहाल हमारे पास पर्याप्त उपलब्धता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपूर्ति में कोई रुकावट न आए संभागीय और जिला स्तरों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति भी स्थिर है। जिला-स्तरीय समितियां तेल विपणन कंपनियों पर नजर रख रही हैं ताकि जमाखोरी, कालाबाजारी या ज्यादा कीमत वसूलने जैसी किसी भी अनियमितता को रोका जा सके। जिले और संभागीय स्तर पर बने कंट्रोल रूम आपूर्ति और वितरण की निगरानी कर रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग एक केंद्रीकृत प्रारूप में रोजाना रिपोर्ट तैयार कर रहा है। इनकी नियमित रूप से समीक्षा की जाती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जनता को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

एलपीजी की डिलीवरी में देरी से जुड़ी शिकायतों पर गर्ग ने कहा कि ऐसे मामलों को जिला उपायुक्त और संबंधित विभाग व्यक्तिगत आधार पर हल कर रहे हैं। जमीन पर मौजूद टीमें इन शिकायतों को सक्रिय रूप से हल कर रही हैं ताकि समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। मंडलायुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और घबराएं नहीं। अफवाहों या बिना पुष्टि वाली जानकारियों पर विश्वास न किया जाए। सरकार जनता को सूचित रखने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए, अभिभावकों के साथ रखा जा रहा संपर्क

ईरान में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्रों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन, दोनों ही उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। विशेष हेल्पलाइन नंबर शुरू किए गए हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से अभिभावकों के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। केंद्र सरकार से मिलने वाली हर नई जानकारी हम परिवारों के साथ साझा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मंडलायुक्त ने आगे कहा कि अधिकारियों और परिवारों के बीच समन्वय में सुधार हुआ है। अभिभावक प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि सभी छात्र सुरक्षित और जल्द से जल्द लौट आएं। हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सुलझ जाएगी। प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए गर्ग ने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें