फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: गांधी-नेहरू का देश है भारत, इसे भाजपा का भारत नहीं बनने देंगे- युवा सम्मेलन में बोलीं महबूबा मुफ्ती

Sun, 27 Nov 2022 04:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भारत महात्मा गांधी और नेहरू का देश है। भाजपा भारत नहीं है और न ही इस देश को भाजपा का भारत बनने देंगे।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को श्रीनगर में आयोजित पार्टी युवा सम्मेलन में कहा कि भारत महात्मा गांधी और नेहरू का देश है। भाजपा भारत नहीं है और न ही इस देश को भाजपा का भारत बनने देंगे।

विज्ञापन


आगे उन्होंन कहा कि वह भाजपा को कहना चाहती हैं कि ये वो कश्मीरी हैं जो 1947 में जब हमलावर आए थे तो बिना हथियारों के उनके साथ लड़े थे तो ऐसे में आप हमलावर मत बने। महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'आप (भाजपा) मंत्रियों को भेज रहे हैं ,जो यहां तस्वीरें खिंचवाते हैं और कहते हैं कि सब ठीक है। उन्हें प्रचार के लिए गुजरात भेजें।'

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का किया समर्थन

आगे उन्होंने कहा, 'लोग पूछते हैं कि कश्मीर ने भारत के साथ विलय क्यों किया। तो मैं कहना चाहती हूं उनसे कि उस समय यह देश महात्मा गांधी और पंडित जवाहर लाल नेहरू का देश था। तब महात्मा गांधी ने कहा कि उन्हेंने कश्मीर से उम्मीद की किरण मिल रही है। इसी भारत की खोज में राहुल गांधी निकले हैं और देशभर में यात्रा कर रहे हैं।'
विज्ञापन


पीडीपी प्रमुख ने कहा, 'भाजपा ने यहां लाखों सुरक्षाकर्मियों को बुलाए हैं, लेकिन वे अभी भी हमसे डरते हैं। कश्मीर मुद्दे के शांति समाधान के लिए बातचीत शुरू की जानी चाहिए। यहां कई लोग हैं सवाल करते हैं कि पीडीपी कैसे काम कर रही है, उनकी ताकत जनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें