फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पर्यटन के विकास में नए युग की शुरुआत करेगा मेगा ट्रैवल मार्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
- कश्मीर के पर्यटन हितधारकों ने जम्मू-कश्मीर सरकार की पहल का किया स्वागत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग की ओर से 14 और 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले मेगा ट्रैवल मार्ट का कश्मीर के पर्यटन कारोबारियों ने स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस भव्य आयोजन से कश्मीर के पर्यटन क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा। यह पर्यटन विकास में एक नए युग की शुरुआत करेगा।
जम्मू-कश्मीर पर्यटन फोरम के चेयरमैन मुश्ताक अहमद चाया ने केंद्र शासित प्रदेश में मेगा ट्रैवल मार्ट आयोजित करने की पहल के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, उनके सलाहकार नासिर असलम वानी और पर्यटन निदेशक कश्मीर सैयद कमर सज्जाद के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त की है। सीएम ने दो दिवसीय मेगा ट्रैवल मार्ट के आयोजन की घोषणा की है। इसमें देश भर के 20 से अधिक राज्यों से लगभग 250 हितधारकों के एक साथ आने की उम्मीद है जो इसे पर्यटन क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बनाएगा।
विज्ञापन

चाया ने इस कार्यक्रम को एक अद्भुत और बहुप्रतीक्षित पहल बताया। उन्होंने कहा, पर्यटन जगत को इसका बेसब्री से इंतजार था। इस महत्वपूर्ण समय में इतने बड़े पैमाने पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करना जम्मू और कश्मीर के पर्यटन उद्योग के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह ट्रैवल मार्ट न केवल इस क्षेत्र की पहचान को बढ़ाएगा बल्कि नए व्यावसायिक अवसर भी पैदा करेगा। साझेदारी को मजबूत करेगा और जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के पुनरुद्धार और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। चाया ने दोहराया कि सरकार और पर्यटन हितधारकों के सामूहिक प्रयास जम्मू-कश्मीर को देश भर और उससे बाहर के यात्रियों के लिए अग्रणी गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें