फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग और पुलवामा में लगाया रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग/पुलवामा। जिला रोजगार एवं काउंसलिंग केंद्र अनंतनाग और पुलवामा ने जिला प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य नौकरी तलाश कर रहे युवाओं और नियोक्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना था ताकि रोजगार के अवसरों का विस्तार हो सके।
विज्ञापन


अनंतनाग में कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विकास आयुक्त डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट ने किया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रिंसिपल आईटीआई, जिला रोजगार अधिकारी और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। डीडीसी ने युवाओं को सरकार की स्वरोजगार योजनाओं, खासकर मिशन युवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं।
वहीं पुलवामा में हुए कार्यक्रम में विधायक वहीद उर रहमान पारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जॉब फेयर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और करीब 16 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें से 100 से अधिक युवाओं को शॉर्टलिस्ट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें