अनंतनाग में सील की दवा की दुकान। स्रोत पुलिस
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग कंट्रोल अधिकारी अनंतनाग के साथ मिलकर बिजबिहाड़ा क्षेत्र में दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानकों का उल्लंघन करने पर एक दुकान को सील कर दिया गया।
जांच के दौरान एसडीएच बिजबिहाड़ा के पास स्थित एम/एस स्टैंडर्ड मेडिकल स्टोर जिसके मालिक बिलाल अहमद डार हैं, को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के उल्लंघन का दोषी पाया गया। कुछ निर्धारित दवाओं की बिक्री और खरीद का उचित रिकॉर्ड नहीं रखा जा रहा था, जो लाइसेंस की शर्तों और नियामक दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को मौके पर ही सील कर दिया। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र विषय पर आयोजित