बांदीपोरा। दवाओं की बिक्री और वितरण को नियंत्रित करने वाले निर्धारित नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के अपने निरंतर प्रयासों के तहत सुमलर चौकी की पुलिस ने सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर बांदीपोरा के समन्वय से अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली मेडिकल दुकानों का निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान के दौरान निर्धारित मानदंडों के अनुपालन को सत्यापित करने के लिए नियंत्रित दवाओं, दुकान लाइसेंस और अन्य अनिवार्य नियामक आवश्यकताओं से संबंधित रिकॉर्ड की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करते पाए गए दो मेडिकल दुकानों को संबंधित अधिकारियों द्वारा लागू नियमों और विनियमों के अनुसार सील कर दिया गया। संवाद