फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: महाशिवरात्रि पर बम-बम भोले के जयघाेष से गूंजा कश्मीर का गोपाद्री पर्वत

विज्ञापन
महा​शिवरात्रि पर श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में दर्शनके लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार। संवाद
विज्ञापन
- श्रीनगर के प्राचीन शंकराचार्य मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, लगे भंडारे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। महाशिवरात्रि पर कश्मीर का गोपाद्री पर्वत बम-बम भोले के जयघाेष से गूंज उठा। प्राचीन शंकराचार्य मंदिर में रविवार को भोर में जलाभिषेक के बाद दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं डाउनटाउन सहित श्रीनगर के सभी शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक सहित विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
प्राचीन गोपाद्री पर्वत जिसे शंकराचार्य पर्वत, तख्त-ए-सुलेमान, संधिमान पर्वत और स्थानीय भाषा में पास पहाड़ के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्वत पर स्थित प्राचीन शंकराचार्य मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिवभक्तों और पर्यटकों ने दर्शन करने आना शुरू कर दिया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर में दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर कतार लगी रही।
विज्ञापन

महंत जैल सिंह ने बताया कि यहां हर साल साल महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन काफी वृहद स्तर पर किया जाता है। रविवार भोर में अभिषेक और आरती की गई। जम्मू-कश्मीर धमार्थ ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। अन्य मंदिरों में भंडारे लगे रहे।
विज्ञापन

कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटक भी शंकराचार्य मंदिर के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। रविवार को दिल्ली से पति के साथ आईं हिमांशी ने बताया कि वह विगत शनिवार को ही कश्मीर आई हैं। इस प्राचीन मंदिर के बारे में लोगों से सुना था आज दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वहीं महाराष्ट्र के राजन कुमार ने बताया कि शंकराचार्य मंदिर में महाशिवरात्रि मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस प्राचीन और दिव्य मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आत्मिक आनंद मिला है।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें