फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: आज घाटी में हल्की बारिश के आसार, आम तौर पर छाए रहेंगे बादल; तेज हवाएं चलने की उम्मीद

Sun, 21 Jun 2026 01:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 
विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश। फाइल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटी में शनिवार को सुबह से धूप रही, जिससे दिन का पारा बढ़ गया। इससे गर्मी महसूस हुई। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है।

विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21-22 जून को मौसम आमतौर पर बादल वाला रहेगा। कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें