फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: एलजी ने बाढ़-भूस्खलन के बाद हालात का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्र शासित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के बाद हालात का जायजा लिया। उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और प्रभावित इलाकों में तेजी से राहत कार्य और बुनियादी ढांचे की बहाली के निर्देश दिए।
सोमवार को एक्स पर उपराज्यपाल ने कहा, मैंने आज भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के असर का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। डोडा में दो लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है और मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, सेना सहित आपातकालीन टीमें तैनात हैं और संवेदनशील इलाकों में हाई अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुंछ, राजोरी, रियासी और उधमपुर में मुख्य सड़कें फिर से खोल दी गई हैं और कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बहाल करने का काम चल रहा है। फील्ड टीमों को हुए नुकसान का तुरंत आकलन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें