फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारभूत ढांचे व प्रतियोगिताओं से प्रदेश में हॉकी की तस्वीर बदली : उपराज्यपाल

विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। अमर उजाला - फोटो : भिनगा कस्बे में बुधवार की रात बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन
- पोलो ग्राउंड के एस्ट्रोटर्फ पर चल रहे अल्फा हॉकी इंटर-स्कूल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मनोज सिन्हा हुए शामिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा वीरवार को श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में आयोजित अल्फा हॉकी इंटर-स्कूल टूर्नामेंट-2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधारभूत ढांचे और प्रतियोगिताओं से जम्मू-कश्मीर में हॉकी की तस्वीर बदली है।
इस प्रतियोगिता में कुपवाड़ा, बांदीपोरा, कुलगाम और शोपियां सहित विभिन्न जिलों के 32 स्कूलों के करीब 400 बच्चों ने हिस्सा लिया था। उपराज्यपाल ने सभी विजेताओं और खिलाड़ियों को उनके शानदार खेल के लिए बधाई दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, बादल हॉकी क्लब और हॉकी जम्मू-कश्मीर के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि इस टूर्नामेंट का मकसद सिर्फ स्कोर बोर्ड से कहीं ज्यादा था। इसने हमारे प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी असली एथलेटिक क्षमता को पहचानने का एक शानदार मंच दिया। पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में हॉकी की तस्वीर बदली है। खेल के मैदानों (इन्फ्रास्ट्रक्चर), जमीनी स्तर की प्रतियोगिताओं और सामुदायिक भागीदारी में निवेश से हॉकी काफी लोकप्रिय हुई है।
विज्ञापन

हमारा लक्ष्य है कि आने वाले समय में और अधिक स्कूल और युवा खिलाड़ी हॉकी अपनाएं। हम जम्मू-कश्मीर को विश्व स्तरीय हॉकी प्रतिभाओं का गढ़ बनाना चाहते हैं। जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा सिस्टम (टैलेंट पाइपलाइन) बनाया जा रहा है जिससे खिलाड़ी स्कूल स्तर से क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।
श्रीनगर, पुलवामा और पुंछ में नए सिंथेटिक हॉकी टर्फ (मैदान) बनने से दूर-दराज के खिलाड़ियों को नए अवसर मिले हैं। इसके अलावा, जम्मू के बंधु रख और केके हक्कू स्टेडियम में भी आधुनिक सिंथेटिक हॉकी टर्फ बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा कि चाहे रणजी ट्रॉफी हो या नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान, हमारे युवाओं ने हर जगह अपनी ताकत दिखाई है। देश के विकास में उनका योगदान सबसे आगे होना चाहिए। इस मौके पर क्लस्टर यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. मोहम्मद मोबिन, खेल सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, एसएसपी श्रीनगर डॉ. जीवी संदीप चक्रवर्ती सहित कई बड़े अधिकारी, कोच और स्कूली बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें