गांदरबल। अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ जारी अभियान के तहत गांदरबल पुलिस ने चार वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में तीन टिप्पर और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई थाना लार, थाना गुंड और पुलिस पोस्ट नागबल के अधिकार क्षेत्र में की गई। जांच के दौरान पाया गया कि ये वाहन बिना वैध अनुमति के लघु खनिजों (माइनर मिनरल्स) का अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे थे जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए इन्हें संबंधित भूविज्ञान एवं खनन विभाग को सौंप दिया। विभाग ने आवश्यक जुर्माना भी लगाया है। संवाद