फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और रैली से दिया नशा विरोधी संदेश

विज्ञापन
श्रीनगर के प्रताप पार्क में नशा विरोधी कार्यक्रम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




श्रीनगर। शहर के लाल चौक स्थित प्रताप पार्क में रविवार को अर्श इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज के करीब 300 छात्रों ने भाग लिया।

इस दौरान छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। इन नाटकों में दिखाया गया कि नशे की शुरुआत कैसे होती है और यह किस तरह धीरे-धीरे युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले लेता है। साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारियों को भी प्रभावी तरीके से दर्शाया गया और बच्चों की सही समय पर देखभाल व उनकी संगत पर नजर रखने की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि गलत संगत से कैसे बचा जाए और जो लोग पहले से नशे की लत में फंसे हैं, उन्हें इस दलदल से बाहर निकालने में समाज कैसे मदद कर सकता है। छात्रों ने संदेश दिया कि नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरे समाज को एकजुट होना होगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज के सीएमडी मोहम्मद अनवर खान ने कहा कि नशा मुक्त अभियान एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम के बाद छात्रों ने प्रताप पार्क से नशा विरोधी रैली निकाली। रैली में छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर नशे को ना कहें और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें