फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बडगाम में पोस्त की खेती नष्ट, पांच एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बडगाम। नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में पोस्त की खेती को नष्ट किया। अधिकारियों ने बताया कि चरार-ए-शरीफ में टीम ने आलमदार कॉलोनी फेज-2 में कार्रवाई की। यहां एक बाग में पोस्त की खेती पाई गई। यह जमीन आरोपी मोहम्मद अमीन बाबा की बताई गई है।
विज्ञापन


खानसाहिब के खासीपोरा और डोरू इलाके में भी अवैध खेती को नष्ट किया। इसमें खासीपोरा के आरोपी मुश्ताक मीर और डोरू के रहने वाले गुलाम कादिर के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं, इछगाम इलाके में भी पोस्त की खेती को खत्म किया गया। इसी तरह चडूरा क्षेत्र के वगाम में गुलाम अहमद राथर के बाग में अवैध खेती को नष्ट किया।

सभी पांच मामलों में एफआईआर दर्ज कर जब्ती, सैंपलिंग और नष्ट करने की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई। कार्रवाई राजस्व, आबकारी विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें