फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आज होगा पांपोर-बीकेपोरा लाइन का शटडाउन, बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
- कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपारेशन लिमिटेड केपीडीसीएल ने 14 फरवरी तक कटौती का जारी किया रोस्टर प्लान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपारेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के चीफ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन ने बुधवार को अगले एक सप्ताह का बिजली कटौती का रोस्टर प्लान जारी किया। इसके अनुसार 33 केवी पांपोर-बीकेपोरा लाइन का शटडाउन रहेगा। इस कारण बीकेपोरा, खांडा, चेकपोरा, चटरगाम, केनिहामा, समरबुघ, वागूरा, अरीबाग, चेकपोरा और आस-पास के इलाकों में 5 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
33 केवी बेमिना-जेवीसी लाइन का शटडाउन रहेगा जिस कारण जेवीसी हॉस्पिटल, चिल्ड्रन हॉस्पिटल, स्टेट मोटर गैरेज, हज हाउस, फोरेंसिक लैब, पीसी डिपो, कमरवारी, बरथाना और आस-पास के इलाकों में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 33 केवी चश्माशाही-टीआरसी नेडस लाइन का शटडाउन रहेगा। इससे डल, पारस हॉस्पिटल, राजबाग टैपलाइन के 33 केवी इंस्टॉलेशन और आस-पास के इलाकों में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

33 केवी बडामपोरा वांगीपोरा टैपलाइन और 33 केवी बडामपोरा आर्मी हाकबारा लाइन का शटडाउन रहेगा, जिसके कारण बटविना, नौगाम, वांगीपोरा, जाजना, अहान, वास्कुरा, खारबाग, सुंबल, नेसबाल, हाजिन, प्रेंग, मदवान, बन्यार, हाकबारा, चंदरगीर और आस-पास के इलाकों में 9 और 14 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी बडामपोरा लार तुलमुल्ला लाइन और 33 केवी बडामपोरा-कुरहामा डब लाइन का शटडाउन रहेगा, जिसके कारण लार, वलीवार, वटलर, रेपोर, तुलमुल्ला, डेंजरपोरा, वटलर, थीरू, लार्सुन, कुरहामा, यंगूरा, बारूसा, ओल्ड डब, चेकी बाबा, सालुन, सैनिक स्कूल, रबीतर, कोंडबल, जीसीईटी, सफापोरा और आस-पास के इलाकों में 7 और 12 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी कंगन सरफराव लाइन और 33 केवी वांगथ कंगन लाइन बंद रहेगी, जिससे गुंड, गादरीबल, कुल्लन, गागनगीर, सोनमर्ग, फ्राव, गनीवन, बाबा नगरी, वांगथ, नारनाग, कचनंबल और आस-पास के इलाकों में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 33 केवी लस्सीपोरा-कीगम लाइन बंद रहेगी, जिससे पाखरपोरा, हवाल, राजपोरा, रहमू, कीगम, गुलशनाबाद, अखाल, चरारीपोरा और आस-पास के इलाकों में 7 और 10 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
33 केवी पांपोर-सिडको लाइन बंद रहेगी जिससे आईई ख्रेव, वुयान और सीमेंट प्लांट और आस-पास के इलाकों में 8 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। नौदल से त्राल पहली लाइन की 33 केवी टैपलाइन बंद रहेगी, जिससे ट्राल पयीन, देवर, पिंगलिश, चेवा, खलील, ट्राल बाला, बजवानी और आस-पास के इलाकों में 5, 7 और 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

33 केवी पट्टन-अमरगढ़ लाइन और 33 केवी आरामपोरा लाइन बंद रहेगी, जिससे पट्टन, जंगम, ओल्ड जंगम, न्यू बुरान, हंजीवेरा, नेहालपोरा, रेलवे, आदिपोरा, आरामपोरा और आस-पास के इलाकों में 7 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें