फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: आज बंद रहेगी सरनाल-अकूरा लाइन की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के मुख्य अभियंता (वितरण) के अनुसार 17 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी सरनाल-अकूरा लाइन का शटडाउन रहेगा। इस कारण अकूरा, ननिल, औंग, अदलाश, नंबल, ची, प्रकाशपोरा व आसपास के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 33 केवी पोटुशाई-नदीहाल लाइन का शटडाउन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा जिससे निशात, पापचन, आजस, एसके बाला, सादुनारा, बाजीपोरा, नदीहाल, गुरोरा, अरगाम व आसपास के इलाके में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 21 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी बांदीपोरा-गुरेज लाइन का शटडाउन रहेगा जिससे
कंजलवान, बख्तूर, कुरागबल, दावर, वामपोरा, अचूरा, मरकूट, चुरवान, रज़दान, एनएचपीसी कॉलोनी, त्रागबल व आसपास के इलाके में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वहीं 33 केवी पंपोर–ख्रेव लाइन का शटडाउन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इससे शार ए, शार बी, वहाब साहब, बाथन, नागंदर व आसपास के इलाके में आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

22 और 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक 33 केवी पंपोर-लेथपोरा लाइन का शटडाउन रहेगा। इससे संबूरा, लेथपोरा, सीआरपीएफ कैंप, लधू, कोनीबल, चांदहरा, एलआईएस व आसपास के इलाके में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें