फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: डीसी ने सोपोर में नशामुक्ति केंद्र का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
- मादक पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के लिए व्यापक उपचार, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेगा केंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को मजबूत करने और मादक पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग की चुनौती का समाधान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डीसी मिंगा शेरपा ने सोमवार को सोपोर में नव निर्मित ड्रग्स नशामुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया।

डीसी ने 44 लाख रुपये की लागत से निर्मित सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे केंद्र की स्थापना स्थानीय लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। क्षेत्र में ड्रग डि-एडिक्शन सेंटर सोपोर उप-शाखा में अपने तरह का पहला केंद्र है जो पहचान, प्रेरणा, परामर्श, डि-एडिक्शन उपचार, आफ्टर केयर और पुनर्वास सहित सामुदायिक आधारित सेवाएं प्रदान करेगा। इस सुविधा को जिले की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केंद्र के सुचारु और प्रभावी संचालन के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों का प्रस्ताव पहले ही पेश किया जा चुका है। यह सुविधा वर्तमान समय की आवश्यकता है और यह क्षेत्र में नशे के दुरुपयोग से निपटने में काफी मदद करेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह केंद्र जिले में जागरूकता फैलाने और निवारक शिक्षा अभियानों के लिए नोडल हब के रूप में काम करेगा ताकि युवाओं और समुदाय को नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के बारे में संवेदनशील बनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें