फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर विंटर गेम्स युवाओं के कॅरियर निर्माण में होंगे मददगार : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में होने वाले वार्षिक विंटर गेम्स स्थानीय युवाओं को खेलों के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने में मदद करेंगे। शुक्रवार को बारामुला के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा ने बताया कि इस आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि ये खेल घाटी के युवा एथलीटों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का दुर्लभ अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, यह पूरे घाटी के युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बहुत अच्छा मौका है। यह एक बेहतरीन मंच है जहां वे संघ राज्य क्षेत्र और देश का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कर सकते हैं। उन्होंने सेना और विंटर गेम्स के आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

डीसी ने कहा, मैं सेना और संबंधित अधिकारियों का बहुत आभारी हूं कि वे हर साल यह आयोजन कर रहे हैं। हमारे युवाओं को यहां अपनी प्रतिभा दिखाने और अपने भविष्य के करियर की शुरुआत करने का मंच मिलता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने आगामी खेलों के लिए सभी लॉजिस्टिकल व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं और देश भर से आने वाले एथलीटों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने उम्मीद जताई कि आने वाले एथलीट क्षेत्र की क्षमता के राजदूत बनकर वापस जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें