फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्कॉस्ट कश्मीर के वैज्ञानिक को मिला डीबीटी बायो ई-3 चैलेंज अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी ऑफ कश्मीर के वैज्ञानिक डॉ. खालिद जफर मसूदी को उनकी पीएचडी स्कॉलर शिवानी के साथ प्रतिष्ठित डिजाइन फॉर बायो ई-3 चैलेंज अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह अवॉर्ड भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) के तहत शुरू किया गया है। यह भारत के सस्टेनेबल, सर्कुलर और स्वच्छ बायो-इकोनॉमी के विजन के अनुरूप अत्याधुनिक इनोवेशन को मान्यता देता है। देश भर से मिले 560 आवेदनों में से स्कॉस्ट की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 इनोवेटर्स में जगह बनाई और उन्हें एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
स्कॉस्ट के प्लांट बायोटेक्नोलॉजी डिवीजन में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मसूदी के काम को उनकी वैज्ञानिक उत्कृष्टता, मौलिकता और मजबूत सामाजिक प्रासंगिकता के लिए सराहा गया जो कश्मीर घाटी से उभर रहे बायोटेक्नोलॉजी अनुसंधान के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें