पुलवामा। जिला प्रशासन ने शनिवार को पूरे जिले में एडवेंचर, विंटर स्पोर्ट्स और युवाओं को जोड़ने के लिए सीबी नाथ शादिमार्ग में एक स्नो फेस्टिवल का आयोजन किया। सीबी नाथ शादिमार्ग में यरवन के जंगलों की खूबसूरत, बर्फ से ढकी तलहटी में आयोजित इस फेस्टिवल का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर पुलवामा, डॉ. बशारत कयूम ने किया। जिले के अलग-अलग हिस्सों से युवाओं और छात्रों ने उत्साह से हिस्सा लिया जबकि स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। स्नो फेस्टिवल में बर्फ पर टग ऑफ वॉर, रिले रेस, स्नो कबड्डी, सैक रेस, स्नो क्रिकेट, स्नो रन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं जिसमें लोकगीत शामिल थे। संवाद