फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में 700 लीटर अवैध केरोसिन और डीजल जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। सब्सिडी वाले केरोसिन की कालाबाजारी और अवैध बिक्री की सूचना पर जिला शोपियां की पुलिस ने इमामसाहिब इलाके में रविवार को छापा मारा। इस दौरान थाना इमामसाहिब की पुलिस ने एक दुकान से लगभग 700 लीटर अवैध केरोसिन और डीजल बरामद कर जब्त किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जांच के बाद इस अवैध धंधे में आरोपी नसीर अहमद वार निवासी अरवानी बिजबिहाड़ा शामिल पाया गया। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस केरोसिन और डीजल की खरीद के स्रोत की जांच की जा रही है। इस अवैध धंधे में शामिल किसी भी अधिकारी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें