फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केलर में नशा तस्करी के आरोपी का दो मंजिला घर कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोपियां। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को केलर इलाके में नशा तस्करी के आरोपी की आवासीय संपत्ति कुर्क की। यह जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जरकान केलर में खसरा नंबर 243 के तहत 2075 स्क्वायर फीट के यार्ड के साथ दो-मंजिला घर को कुर्क किया गया है।
पुलिस स्टेशन केलर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर के संबंध में यह कार्रवाई की गई है। यह संपत्ति जिसकी कीमत लगभग 55,21,189 रुपये है जरकान केलर के रहने वाले गुलाम मोहम्मद खांडे की है जिस पर नशा तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि यह कुर्की थाना केलर के अधिकारियों के साथ नायब तहसीलदार केलर और अन्य रेवेन्यू और पुलिस अधिकारियों की साझा टीम ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई तब की गई जब यह पता चला कि संपत्ति गैर-कानूनी नशा तस्करी से हुई कमाई से हासिल की गई थी। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि जो कोई भी नशे के धंधे में शामिल पाया जाएगा उसे सख्त कानूनी नतीजों का सामना करना पड़ेगा। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें