फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: केसीसीआई ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कमी पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) ने व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर की कमी पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से तुरंत दखल देने की मांग की है ताकि घाटी में होटलों, रेस्टोरेंट और कैटरिंग की जगहों पर इसकी सही आपूर्ति तुरंत बहाल हो सके। केसीसीआई ने एक बयान में कहा कि हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के हितधारकों की ओर से कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कमी बताई जा रही है। यह समस्या पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से विगत 9 मार्च को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सप्लाई को प्राथमिकता देने के आदेश के बाद पेश आ रही है।
विज्ञापन

केसीसीआई ने कहा कि कई होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने चैंबर को बताया है कि उन्हें सप्लायर से कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडर खरीदने में बहुत मुश्किल हो रही है। उद्यमियों का कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें कुछ समय के लिए अपना काम बंद करना पड़ सकता है। चैंबर ने कहा कि कश्मीर में टूरिज्म इंडस्ट्री 2025 में पहले ही एक मुश्किल दौर से गुजर चुकी है और साल के दौरान टूरिस्ट के आने की संख्या घटकर लगभग 11.16 लाख रह गई है। इस मंदी से सेक्टर को काफी नुकसान हुआ और हितधारकों को उम्मीद थी कि आने वाला टूरिस्ट सीजन उन्हें इन झटकों से उबरने में मदद करेगा। उन्होंने अपील की कि इस पर गौर किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें